चेहराकलां: बस्ती सरसीकन गांव में युवक की चाकू मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार
कटहरा थाना क्षेत्र के बस्ती सर सीकन गांव के एक युवक को बीते बुधवार को चाकू गोद कर हत्या मामले में एक आरोपी को कटहरा पुलिस ने शुक्रवार को 2 बजे दिन में गिरफ्तार कर हाजीपुर जेल भेज दिया। कटरा थाना अध्यक्ष शशिकांत प्रसाद ने बताया कि फरार चल रहे अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।