सवायजपुर: रुपापुर में तिलक समारोह में जा रहे व्यक्ति की कार पर हमला, पत्थर से तोड़ा गया शीशा
सवायजपुर थाना क्षेत्र के रूपापुर में एक तिलक समारोह में जा रहे व्यक्ति की कार पर अज्ञात युवक ने पत्थर से हमला कर दिया, जिससे कार का पिछला शीशा टूट गया। पीड़ित के पुत्र ने घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। सत्यदेव शुक्ला ने बताया कि उनके पिता कृष्णकांत शुक्ला अपने पोते के साथ तिलक कार्यक्रम में जा रहे थे, तभी हमला हुआ।