खुसरूपुर: गौरीपुंडा गांव में तीन दिवसीय अनुष्ठान के लिए निकाली गई भव्य कलश यात्रा
गौरीपुंडा गांव में तीन दिवसीय अनुष्ठान को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई है। यह शोभा यात्रा अनुष्ठान स्थल से चलकर त्रिवेणी संगम गंगा घाट पहुंची है। जहां कलश यात्रियों ने कलश में जल भरकर डीजे, हाथी, घोड़े के साथ पैदल ही नाचते गाते हुए अनुष्ठान स्थल पर पहुंचे हैं। जहां विधि विधान के साथ कलश की स्थापना किया गया है। कलश स्थापना के बाद अनुष्ठान शुरु हुआ है।