झालरापाटन: मंगाल गांव में युवक ने कीटनाशक पीकर जान देने का प्रयास किया, महिला की धमकियों से परेशान होकर अस्पताल में भर्ती
मंगाल गांव में एक युवक ने महिला की धमकियों से परेशान होकर कीटनाशक का सेवन कर लिया। उसे गंभीर हालत में झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। चिकित्सकों ने उसे आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा है।अस्पताल चौकी पुलिस और परिजनों ने शनिवार दोपहर करीब 1 बताया कि मंगाल निवासी देवराज का एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है।