गाज़ियाबाद: शालीमार गार्डन पुलिस ने कारों से बैटरियां चोरी करने वाले 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 4 बैट्री बरामद
मंगलवार को थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम ने कारों से बैटरियां चोरी करने वाले जावेद नाम के एक शातिर अभियुक्त को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर शिव मंदिर सेक्टर 3 राजेन्द्र नगर वजीराबाद रोड पर बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की 4 बैटरियां बरामद हुई हैं।