कुटुंबा: कुटुंबा में पानी पीने के लिए रुके युवक की बाइक चोरी, 2 दिन बाद दर्ज हुई एफआईआर, बाइक का पता लगाने में जुटी पुलिस
रिसियप थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की एक घटना सामने आई है। बताया जाता है कि युवक ने अपनी बाइक खड़ी कर पानी पीने के लिए रुका, तभी एक अज्ञात व्यक्ति बाइक लेकर फरार हो गया। यह घटना दोमुहान सूर्य मंदिर के समीप की बताई जा रही है।इस संबंध में औरंगाबाद नगर परिषद के वार्ड संख्या एक, क्षत्रिय नगर निवासी युवराज सिंह ने रिसियप थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।