रामपुर: सोमवार को सिविल लाइन क्षेत्र में परिवहन विभाग ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, 6 यात्री वाहन और 5 ट्रक किए गए सीज
Rampur, Rampur | Sep 8, 2025 सोमवार को शाम पाँच बजे मिली जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग ने यातायात नियमों को लागू करने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए रामपुर जनपद में अवैध वाहनों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया है। यात्रीकर अधिकारी होरीलाल वर्मा के नेतृत्व में यातायात पुलिस के साथ सिविल लाइन क्षेत्र में रोडवेज बस अड्डे से अंबेडकर पार्क तक चेकिंग की गई।