इटावा: लुहन्ना गाँव में जमीनी बटवारे को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई और बहु को मारपीट कर किया घायल, मेडिकल जांच में जुटी पुलिस
Etawah, Etawah | Apr 13, 2025 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के लुहन्ना गाँव के रहने वाले सन्तोष का अपने बड़े भाई से जमीन बटवारे को लेकर रविवार रात विवाद हो गया। जिसके बाद गुस्साए बड़े भाई ने सन्तोष व उनकी पत्नी रामकान्ति को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुँची और घायल दम्पति को जिला अस्पताल लेजाकर उनका मेड़िकल परीक्षण करवाते हुए मामले की जाँच पड़ताल सुरु की है।