बोचहां: पीयर थाना क्षेत्र के बंदरा में बाइक की ठोकर से एक बुजुर्ग की मौत ।
पीयर थाना क्षेत्र के बंदरा में सोमवर की रात को बाइक की ठोकर से झाजी टोला निवासी लालदेव झा की मौत हो गई। वे किसी काम से बंदरा चौक की तरफ जा रहे थे। गंभीर हालत में परिजन पीएचसी ले गये, जहां से एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित परिजन शव को लेकर अगला दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए।