टिब्बी कस्बे के लायंस क्लब धर्मशाला में सोमवार शाम को व्यापार मंडल संस्था के निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर एसडीएम सत्यनारायण सुथार ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिव भगवान बंसल,नगरपालिका ईओ बृजेश सोनी, जगदीश कस्वां, गौरी शंकर कल्याणी, एडवोकेट विजय बैनिवान आदि मौजूद रहे।