केराकत: आजमगढ़ वाराणसी मार्ग मोडैला के पास बंतरी गांव में ढोल नगाड़े व गाजे बाजे के साथ निकाली गई हजारों की संख्या में कलश यात्र
आजमगढ़ वाराणसी मार्ग मोडैला के पास बंतरी गांव में श्री महालक्ष्मी यज्ञ के लिए देवरिया कुटीर नियार के त्रिभुवनदास महाराज जी के सानिध्य में गाजे बाजे और ढोल नगाड़ों के साथ धूमधाम से निकल गई कलश यात्रा। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से चलकर दानगंज बाजार, मोडैला होते हुए रामगढ़, गोमती नदी के किनारे स्थित बना देव भगवान मंदिर पहुंची।