पंचकूला पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण पेश करते हुए ठिठुरन भरी सर्द रातों में उन लोगों तक मदद पहुंचाई है, जो अक्सर समाज की भीड़ में अनदेखे रह जाते हैं। जिले की सभी क्राइम यूनिट्स ने संयुक्त रूप से कुल 1032 जरूरतमंद लोगों को कंबल, ऊनी कपड़े, जैकेट खाने-पीने की सामग्री वितरित की। पुलिस की टीमें देर रात गश्त के