गुलाबपुरा नगर पालिका द्वारा गांधी विद्यालय के सामने 2 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित गांधी उद्यान का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक जब्बर सिंह सांखला ने चेयरमैन सुमित काल्या एवं वार्ड पार्षद मीरा देवी के साथ फीता काटकर आज मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे किया। इस अवसर पर गांधीजी एवं दांडी यात्रा के पुतलों का भी लोकार्पण किया गया।