चांद: खमरा में तेज़ रफ़्तार कार व बाइक के बीच हुई टक्कर, 7 लोगों को आई मामूली चोट
चांद थाना क्षेत्र के खमरा में एक तेज रफ्तार कार और बाईक में भिड़त हो गई जिसके बाद कार और बाईक दोनों नाले में जा गिरी हादसे में कार में बैठे 6 यात्री सहित एक बाईक सवार को मामूली चोट आई है। जिन्हे अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार शाम 6 बजे यह हादसा हुआ, जब कार खमरा से चांद की ओर आ रही थी, जबकि बाईक सवार सटोटी से चांद की तरफ आ रहा था