कांके: धुर्वा स्थित निर्वाचन सदन में बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
Kanke, Ranchi | Nov 8, 2024 धुर्वा स्थित निर्वाचन सदन में शुक्रवार शाम करीब छह बजे बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर को डिजिटल अरेस्ट किया गया। उन्होंने कहा कि बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष को अज्ञात नंबर से मुंबई पुलिस के नाम से कॉल आया और प्राथमिकी दर्ज होने की बात कही गई।