आरा: दो बाइक के टक्कर में सड़क पर गिरे 6 लोगो को ट्रक ने रौंदा, चार लोगो की हुई मौत दो की हालत नाजुक,तिवारी डीह के समीप घटना
Arrah, Bhojpur | Mar 22, 2024 पिरो थाना क्षेत्र के तिवारी डीह गांव के समीप दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई जिसमें दोनो बाइक पर सवार 6 लोग सड़क पर गिर गए। पीछे से आ रही अन्यंत्रित ट्रक ने सभी को कुचल दिया जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। दो की स्थिति गम्भीर बनी हुई है उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। मृतक में पिता वीर कुंवर राम पुत्री शिवानी और अंतु कुमार अजर अभिषेक शामिल है।