ब्यावर: दादीधाम में हनुमान जन्मोत्सव आज, अभिषेक-श्रृंगार से लेकर भजन व प्रसाद वितरण तक होंगे भव्य आयोजन
Beawar, Ajmer | Apr 1, 2026 ब्यावर। बुधवार शाम 5 बजे अजमेर रोड स्थित श्रीमंदिर दादीधाम में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर परिसर में दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। दादी परिवार न्यास के महामंत्री केदार गर्ग ने बताया कि दादीधाम में स्थापित विशाल हनुमान प्रतिमा की विशेषता यह है कि उनके कंधे पर भगवान