चकाई: बरमोरिया गांव में शरारती तत्वों ने घर में लगाई आग , तीस हजार का सामान जला
Chakai, Jamui | Mar 8, 2024 प्रखंड के बरमोरिया गांव में शरारती तत्वों ने एक घर में आग लगा दी। हालांकि ग्रामीणों की अथक प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया फिर भी 30000 की संपत्ति जल कर राख हो गई। बताया जाता है कि बरमोरिया निवासी रमेश हेमरम के घर के सभी सदस्य सो रहे थे। तभी किसी शरारती तत्वों ने उसके घर में आग लगा दी।