आगरा पुलिस के परिवार परामर्श केंद्र में मतभेदों के कारण अलगाव की कगार पर पहुंचे 04 दंपतियों को कुशल काउंसलर्स द्वारा समझाकर पुनः मिलाया गया। परामर्श प्रक्रिया में दोनों पक्षों को सुना गया और आपसी गलतफहमियाँ दूर कराई गईं। अंततः दंपतियों ने साथ रहने का संकल्प लिया, जिससे परिवार टूटने से बचे और बच्चों व परिजनों का भविष्य सुरक्षित हुआ।