हौज खास: सफदरजंग एन्क्लेव: साइबर थाने ने 4 को पकड़ा, 3 दिन में ₹3 करोड़ के लेनदेन का पता चला
साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के साइबर थाना की पुलिस टीम ने लाखों करोड़ों की चीटिंग करने वाले एक इंटरनेशनल गैंग का खुलासा किया है। जो कंबोडिया से चलाया जा रहा था। इस मामले में चार आरोपियों को अब तक गिरफ्तार करने में पुलिस कामयाब हुई है। इनके पास से चार हाइटेक मोबाइल भी जप्त किया गया है। यह गैंग लोगों से फेक ट्रेडिंग एप के जरिए चीटिंग करते थे।