गाज़ियाबाद: लोनी में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में महिलाओं ने आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया, भारी संख्या में महिलाओं ने लिया हिस्सा
लोनी स्थित टीला शाहबाजपुर गांव में रविवार को महिला सशक्तिकरण और सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता गाजियाबाद की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी पवन मावी ने की। कार्यक्रम में हजारों महिलाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश सरकार के "मिशन शक्ति" अभियान को जन-जन तक पहुंचाना था।