प्रमुख जीके रवानी ने गुरुवार शाम 5 बजे तक सारठ प्रखंड में पंचायत समिति कार्यकारिणी सदस्यों संग बैठक करके विकास योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की। बताया कि 15वीं वित्त आयोग मद से मिले ₹1.20 करोड़ से जनहित से जुड़े योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा करने का निर्देश पंचायत समिति सदस्यों को दिया गया है। बैठक में उपप्रमुख व अन्य मौजूद थे