सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी के भैरवनाथ मंदिर के पास स्थित खेत में आग लगने से सनसनी फैल गई ।शनिवार सुबह 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार आग ने कुछ ही देर में काफी बड़े इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।