सरिता विहार: बदरपुर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 225 किलो पटाखों के अवैध भंडारण पर एक आरोपी गिरफ्तार
बदरपुर थाना की पुलिस टीम ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मवीर सिंह के रूप में हुई है, वह बदरपुर का रहने वाला है। पुलिस ने मोलड़बंद, बदरपुर में एक इमारत की छत पर बने कमरे से 225 किलोग्राम पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। यह कार्रवाई त्योहारी सीजन से पहले अवैध पटाखा भंडारण के खिलाफ की गई।