बांका: बांका के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना कर लोगों ने नव वर्ष की शुरुआत की, सुखमय जीवन की कामना
Banka, Banka | Jan 1, 2026 नव वर्ष की शुरुआत लोगों ने भगवान की पूजा अर्चना के साथ किया। गुरुवार की सुबह 7 बजे से ही शहर के कई मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। घंटो कतारबद्ध होकर लोगों ने भगवान से परिवार के सुखमय जीवन की कामना की। शहर के स्थित भयहरणनाथ मंदिर, पंचमुखी मंदिर, हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।