रामगढ़ पचवारा: सर्वोदय परीक्षा में जिले में दुसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले बिदरखा विद्यालय के दो विद्यार्थियों का किया सम्मान
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिदरखा में कक्षा आठ के दो विधार्थियों ने सर्वोदय परीक्षा में दौसा जिले में दुसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है। दौसा जिले में आयोजित महात्मा गांधी सर्वोदय विचार परीक्षा 2023 में चयन हुआ है।CBEO कार्यालय के एओ मीठालाल मीणा, ब्लॉक साक्षरता समन्वयक राम प्रकाश द्वारा दोनों विद्यार्थियों का माला पहनाकर विद्यालय में सम्मान किया गया।