कोटा: बेलपान मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान में कलेक्टर और जिला पंचायत अध्यक्ष हुए शामिल
Kota, Bilaspur | Sep 18, 2025 स्वच्छता एवं सेवा पखवाड़ा के तहत बेलपान मंदिर परिसर में साफ सफाई अभियान चलाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष व कलेक्टर संजय अग्रवाल ने ग्रामीणों संग झाड़ू लगाई और पौधारोपण किया। कलेक्टर ने स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए और स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि दीदियां केवल कचरा नहीं बल्कि बीमारी उठाकर ले जाती है इसलिए उनके श्रम का सम्मान करें