गोरखपुर: मुख्यमंत्री आज गोरखपुर को 1498 करोड़ रुपये की सौगात देंगे, 146 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर को विकास के नक्शे पर सतत निखारने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में वह शनिवार को गोरखपुर को करीब 1498 करोड़ रुपये की लागत वाली 146 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। यह समारोह मानबेला में होगा। उक्त कार्यक्रम की जानकारी मुख्यमंत्री के मीडिया सेल द्वारा आज सुबह 9:30 बजे दिन शनिवार को मिली ।