कस्बा: कॉलेज चौक कस्बा ओवरब्रिज के पास मक्का लदे ट्रैक्टर को बस ने पीछे से मारी टक्कर
Kasba, Purnia | May 21, 2024 फोरलेन सड़क मार्ग के कसबा कॉलेज चौक ओवर ब्रीज के पास एक मक्के से लदा ट्रैक्टर को पीछे से तेज रफ्तार से आ रही बस ने जोर से ठोकर मर दिया। जिससे मक्का लदा ट्रैक्टर दूसरे लेन पर जाकर पल्टी खा गई। इस घटना में ट्रैक्टर चालक व खलासी बाल-बाल बच गए। वहीं सूचना मिलने पर कसबा पुलिस काॅलेज चौक पर पहुंच कर सड़क पर से मक्का को हटवाया और यातायात को चालू कराया।