कस्बा: वित्तीय सह डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन छेदी चौक कसबा में आयोजित हुआ।
Kasba, Purnia | May 19, 2024 वित्तीय सह डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम का अभियान मुख्य प्रबंधक सेवानिवृत्त अजयकांत झा, वित्तीय साक्षरता सलाहकार,भारतीय स्टेट बैंक, पूर्णिया के द्वारा छेदी चौक, पंचायत लखना, प्रखंड कसवा में संपन्न हुआ। परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखने का मूलमंत्र बताया गया। श्री झा ने बताया कि बचत की आदत बचपन से ही बच्चों को डालने की जरूरत है।