कस्बा: कस्बा के वार्ड नं 11 तथा 16 के लोग बरसात में जान जोखिम में डालकर पार करते हैं कोशी धार
Kasba, Purnia | May 21, 2024 कस्बा नगर परिषद का वार्ड 11 एवं 16 इन दोनों वार्ड के बीच कोशी धार रहने के कारण बरसात एवं बाढ़ के समय दोनों वार्डो के लोगों जान हथेली में लेकर धार पार करना पड़ता है उक्त धार पर स्थायी पुल की निर्माण की मांग दोनों वार्ड के लोग वर्षों से करते आ रहे हैं किंतु इस दिशा में सांसद व विधायक की और से कोई पहल नहीं।