प्रयागराज: शकुंतला हॉस्पिटल में 11 दिन के बच्चे के इलाज के नाम पर प्रतिदिन 25000 रुपए की मांग
सिविल लाइंस थाना अंतर्गत शकुंतला हॉस्पिटल में 11 दिन के बीमार बच्चे का इलाज कराने आए परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर द्वारा प्रतिदिन 18000 का खर्चा बताया गया था लेकिन अब प्रशासन द्वारा टोटल बिल 275000 का बना दिया गया है ।जो कि रोजाना के हिसाब से ₹25000 होता है।बच्चे की हालत बहुत ही गंभीर बताई जा रही है।