प्रयागराज: प्रयागराज में एक नाबालिक चोरी करता पकड़ा गया,दो दोस्तों के साथ दवा की दुकान से पैसे चुराएःसीसीटीवी फुटेज हुआ बरामद
दारागंज थाना क्षेत्रके पंजाबी कॉलोनी एलोपी बाग में संजीव हांडा की दवा की पुरानी दुकान है ।एक किशोर छलांग लगाता हुआ काउंटर पर चढ़ा और गल्ले से रुपए निकाल कर वापस अपनी जगह आ गया।जिसका सीसीटीवी फुटेज आज सोमवार की सुबह बरामद हुआ।डीसीपी सिटी दीपक भुकर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से किशोर और उसके साथियों की करतूत पता चल गई चेहरे भी साफ तौर पर नजर आ गए।