मांगरौल: अंता मांगरोल विधानसभा क्षेत्र से विधायक कंवरलाल मीणा को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने पर मांगरोल में हुई आतिशबाजी
Mangrol, Baran | May 5, 2025 SDM पर रिवाल्वर तानने के मामले में विधायक कंवरलाल मीणा को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत मिली। सोमवार शाम 7:00 मिली जानकारी के अनुसार प्रकरण में जस्टिस सतीश शर्मा की सिंगल बेंच ने सुनवाई करते हुए कंवर लाल मीणा को सरेंडर नहीं करने के आदेश जारी किये। सुप्रीम कोर्ट से विधायक कवर लाल मीणा को राहत मिलने के बाद मांगरोल में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की।