इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के पाइपलाइंस प्रभाग द्वारा शुक्रवार को करीब 4:00 बजे दाउदपुर थाना क्षेत्र के बालेसर पंचायत अंतर्गत जगतिया विद्यालय परिसर में इआरडीएमपी स्तर तीन आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह मार्ग ड्रिल पटना, मोतिहारी बैतालपुर पाइपलाइन की 81.150 किलोमीटर चेंज पर की गई । जिसका उद्देश्य सुरक्षा प्रबंधन के तैयारियों का आकलन करना था।