लखीमपुर खीरी जिले के कफ़ारा में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह 2025 में बच्चों ने अपनी प्रतिभा और ऊर्जा से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। धौरहरा विधानसभा के भाजपा विधायक विनोद शंकर अवस्थी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जहां उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।