लहरपुर: भाजपा के नए कार्यालय का शुभारंभ लहरपुर गेट के निकट विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं सुंदरकांड पाठ के साथ किया गया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजेश वर्मा ने नारियल फोड़कर नये भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह नया भवन “भाजपा भवन” के नाम से जाना जाएगा और यह संगठन की गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुऐ एक बार फिर सुनील वर्मा को विजई बनाने की अपील की।