फतुहा प्रखंड के पूर्व प्रमुख डुमरी गांव निवासी पप्पू यादव ने भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल बनाए जाने पर उनसे मिलकर उन्हें बधाई दिया है। साथ ही बुके देकर सम्मानित भी किया है। पप्पू यादव ने बताया कि नंद किशोर यादव हमारे गार्जियन हैं। इन्हें नागालैंड के राज्यपाल बनने से मैं व्यक्तिगत रूप से काफी खुश हूं।