मधेपुरा पुलिस ने सदर और भर्राही थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई दो बड़ी आपराधिक घटनाओं के खुलासे का दावा किया है। पुलिस ने दोनों घटनाओं में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार भी किया है। उनके पास से हथियार, गोली सहित अन्य सामान बरामद किए गए हैं। एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बुधवार को यह जानकारी दी।