चौबेपुर क्षेत्र के व्यासपुर गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, गैस सिलेंडर किया ब्लास्ट, 7 झुलसे
चौबेपुर क्षेत्र के व्यासपुर कलां गांव में मंगलवार की देर रात बलदाऊ यादव के घर शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से घर में रखा भरा गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया, जिसमें 7 लोगों के झुलस गए । ग्रामीणों ने बिजली कनेक्शन काटकर किसी तरह आग पर काबू पाया। घायलों को कबीरचौरा में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है । आग लगने से हजारों का सामान जल कर राख हो गया।