अररिया जिले में लगातार पड़ रही भीषण ठंड और शीतलहर से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। शुक्रवार को लोगों को सूर्य देव के दर्शन का इंतजार रहा, लेकिन दिनभर बादल छाए रहने के कारण धूप नहीं निकल सकी। इससे ठंड और शीतलहर का असर और भी बढ़ गया। कड़ाके की ठंड के चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर नजर आए।