पडरौना: पडरौना में महिलाओं ने धूमधाम से मनाई गोवर्धन पूजा, गाय के गोबर से बनाया गोवर्धन पर्वत, भक्ति और उत्साह से सजा माहौल
कुशीनगर जनपद के पडरौना नगर में आज गोवर्धन पूजा का पर्व पूरे उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। महिलाओं और युवतियों ने गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। और आज बुधवार दोपहर 2 बजे गोधन बाबा की कुटाई की और आशीर्वाद मांगी। शहर के बुढ़िया माई मंदिर सहित कई धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।