सारठ के दीवान बगीचा काली मंदिर के प्रतिमा का विसर्जन बुधवार रात 10 बजे पुलिस व मजिस्ट्रेट की तैनाती में ऐतिहासिक काली पोखर में किया गया। विसर्जन के पूर्व गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा लेकर निकली शोभा यात्रा में शामिल सैकड़ों लोग, गगनभेदी जयकारे लगाते व आतिशबाजी करते पुराना बाजार, मुस्लिम मोहल्ला, मैन चौक तक भ्रमण किया। मजिस्ट्रेट ने शांतिपूर्ण विसर्जन की बात कही।