गुरुवार को करीब 11 बजे नर्मदापुरम नगरपालिका में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नगर पालिका कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने लोगों की समस्याओं को सुना एवं उनकी समस्या के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जनसुनवाई के दौरान नाली निर्माण,राशन कार्ड समर्पण,पेयजल संबंधी समस्याओ के आवेदनों का तत्काल प्रभाव से समाधान किया गया।