सहारनपुर: सहारनपुर में किसान यूनियन ने आंदोलन की दी चेतावनी, लंबित मांगों पर सरकार की ओर से कार्रवाई न होने पर नाराजगी <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
सहारनपुर में भारतीय किसान यूनियन (मण्ढार) की मासिक बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह मुखिया ने इसकी अध्यक्षता की। बैठक में बड़ी संख्या में किसानों और पदाधिकारियों ने भाग लिया, जहां किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर सरकार व प्रशासन के प्रति रोष व्यक्त किया गया।