एनएच 107 पर जयप्रभानगर के समीप सोमवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में घायल एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान आलमनगर वार्ड नंबर 11 निवासी संतोष झा का 26 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है की बाइक पर सवार दिलखुश खगड़िया से अपने घर जा रहा था। जहाँ जय प्रभानगर के समीप बाइक का संतुलन बिगड़ जाने के कारण बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिसके