नानपारा: नवाबगंज ब्लॉक में धान क्रय केंद्र का शुभारंभ, किसानों को मिलेगा उचित मूल्य, पंजीकरण के लिए किया जागरूक
नवाबगंज ब्लॉक परिसर में बुधवार को 2 बजे कांटा पूजन के साथ धान तौल का शुभारंभ किया गया है। धान क्रय केंद्र व पहले आए किसान ने अपनी धान की उपज धान क्रय केंद्र पर जाकर बेचा। अधीक्षक ने पहले किसान की खरीदारी कराई। उन्होंने किसानों से अपील किया कि वह अपने धान की उपज को क्रय केंद्र पर लाकर बेचे। शासन द्वारा निर्धारित रेट पर किसानों का धान क्रय किया जाएगा।