मोहनपुर: बिचकोड़वा थाना क्षेत्र के चोरमारा गांव में ज़मीन विवाद में मारपीट, चार घायल
बीचकोड़वा थाना क्षेत्र के चोरमारा गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गई जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए इस संबंध में घायल प्रमोद कुमार के भाई मिथिलेश कुमार ने शनिवार के दोपहर 1:00 बजे बताया कि पटीदार के द्वारा लड़ाई जमीन को लेकर चल रहा था उसी को लेकर घर के समीप उसका भाई खड़ा था तभी अचानक पटीदार हथियार के साथ पहुंचा और मारपीट करना शुरू कर दिया।