सरैयाहाट/प्रखंड के जमुआ गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान महायज्ञ की दूसरे दिन शनिवार 7, 00पीएम को कथा वाचक रवि रंजन शास्त्री ने अपने प्रवचन में कहा कि जिस पर प्रभु की कृपा होती है वही कथा श्रवण के लिए यज्ञ पंडाल पहुंचते हैं इन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि भागवत कथा श्रवण मात्र से ही मनुष्य के सारे पापों का नाश हो जाता है।