कुंडहित: बारिश के बीच श्रद्धापूर्वक मनाया गया जितिया पर्व
रविवार को शाम 6:00 कुंडहित मुख्यालय सहित प्रखंड क्षेत्र में जितिया पर्व नहाय खाय के साथ ही शुरू हो गया। जितिया पर्व संतान की आयु, स्वास्थ्य और परिवार की समृद्धि के लिए बड़े श्रद्धा भाव से मनाया जाता है। व्रत का उद्देश्य संतान को बुरी नजर से बचाकर स्वस्थ निरोग रखना माना जाता है। व्रती महिलाएं इस दिन विशेष पूजा-अर्चना करके संतान के दीर्घायु होने की कामना करती